भोगनाडीह में सरकार की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के विरोध में भाजपायों ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

भोगनाडीह में हेमंत सरकार के द्वारा वीर शहीद सिद्धू-कान्हू के वंशजों पर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के विरोध में भाजपायों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। सरायकेला मे हूल दिवस के दिन वीर शहीद सिद्धू-कान्हू के वंशजों पर भोगनाडीह में हेमंत सरकार के द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के विरोध में मंगलवार की शाम भारतीय जनता पार्टी सरायकेला प्रखंड पूर्वी की ओर से सरायकेला स्थित गैरेज चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दरोगा, राकेश कुमार,लिपू मोहंती,रमेश हांसदा,सुमित चौधरी, राजकुमार सिंह,लालसिह सोय, बिजु , आदि भाजपाई उपस्थित थे।

