सरायकेला शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती पर समाजसेवी सह भाजपा नेता सुमित चौधरी ने बिजली विभाग को आंदोलन की दी चेतावनी
सरायकेला समाज सेवी सह भाजपा नेता सुमित चौधरी ने बिजली विभाग को अव्यवस्था को लेकर विभाग पर जुस्को के साथ मिलीभगत कर बिजली कटौती करने का आरीप लगाया है।

सुमित चौधरी ने आरोप लगाया है कि जब से सरायकेला शहरी क्षेत्र में जुस्को ने बिजली देना प्रारंभ किया है तब से जानबूझकर सरकारी बिजली को डिस्टर्ब किया जा रहा है। पिछले 2 महीने से लगातार देखा जा रहा है कि बिजली विभाग मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काट रहा है। इसका मतलब है कि पूर्व में मेंटेनेंस के नाम पर केवल लूट ही होती थी।

सरायकेला शहरी क्षेत्र में बिजली रहती है किंतु रिहायशी इलाकों में बिजली नहीं रहती है। एक ही शहर में दो प्रकार की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि स्थिति नहीं सुधरी तो जल्दी बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
