भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया चौपाल एवं घर-घर मोदी जी का संदेश पत्र पहुंचाया
भाजपा युवा मोर्चा नेता देवाशीष नायक के नेतृत्व में खरसावां विधानसभा के गांव पीटका, देवली, रुद्रपुर, गुवाबेडा, मैं चौपाल लगाया गया एवं घर-घर जाकर मतदाता के यहां मोदी जी का संदेश पत्र जोहार पहुंचाया। और खूंटी लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को 13 म ई को कमल छाप पर वोट देने की अपील किया।

मौके पर युवा नेता देवाशीष नायक ने मतदाताओं के बीच कहा की लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्र सरकार के नीति और नीयत पर भी अपना बात रखें विपक्ष का झूठा प्रचार भाजपा का संविधान को लेकर अपना बात रखते हुए कहा की जो दल महिलाओं को आरक्षण दिया जो आज तक कोई सरकार नहीं कर सका वह मोदी जी ने करके दिखाया तब आरक्षण कैसे हटारगा। देवाशीष नायक ने कहा की क्षेत्र के विकास का एक मात्र विकल्प भाजपा है।

प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2047, तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाने की पहल की देश के हर नागरिक को आवास योजना नल का जल और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा उन्होंने कहा कि विपक्ष दल मुद्दा विहीन है । मोदी ने हर क्षेत्र में देश का मान सम्मान बढ़ाया है केंद्र में फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से युवा नेता देवाशीष नायक, राजेश मुखी, सुभाष प्रधान, गणेश नायक, ललित सहित सैकड़ो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे
