Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिद्युत बरण महतो ने गांधी आश्रम में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद

पुर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर एवं बर्मामाइंस मंडल के चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन, कार्यकर्ताओं के संग की चुनावी चर्चा।

जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को सांसद बिद्युत महतो ने जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम देवनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा समेत आश्रम से जुड़े लोग मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद बिद्युत महतो ने आश्रम के लोगों संग बैठक कर चुनावी चर्चा की। वहीं, उन्होंने लोगों से 25 मई के दिन भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु अपना आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चहुंमुखी विकास हुआ है। पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण बिना किसी भेदभाव के पहुंचायी है। आज केंद्र सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। इस दौरान आश्रम के लोगों ने किचेन शेड निर्माण समेत अन्य मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराया। जिसपर सांसद बिद्युत महतो ने त्वरित समाधान करने का अश्वासन दिया। इस दौरान पवन अग्रवाल, नागेश प्रसाद, रंजीत सिंह, वासुदेव प्रसाद, संतोष कुमार, अरुण मिश्रा, मुरारीलाल गोयल, संतोष सेठ, मितरु प्रधान, संजीत चौरसिया, कमल वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

पुर्वी विधानसभा के बिरसानगर एवं बर्मामाइंस मंडल में चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन:

लोकसभा चुनाव के निमित्त मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने मंडल के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। सांसद बिद्युत बरण महतो ने पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 3 एवं बर्मामाइंस में ओम टेंट के समीप बने मंडल के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष बबलू गोप एवं दीपक झा के संग पार्टी के कई वरीय नेतागण मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के पश्चात बिद्युत महतो ने कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी चर्चा की एवं जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, कल्याणी शरण, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, बबलू गोप, दीपक झा, अजय सिंह, संतोष ठाकुर, पप्पू सिंह, बिपिन सिंह, राजेश सिंह पप्पू, जितेंद्र मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, प्रोबिर चटर्जी राणा, पप्पू मिश्रा, गुरदेव सिंह आजाद, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, तापस कर्मकार, नरेश प्रसाद, सूरज सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रविजेंट सिंह, मनीष पांडेय, रामदुलारी देवी, लक्ष्मी यादव, मीणा देवी, मधु तांती, कैलाशपति मिश्रा, भूषण मुर्मू, वर्मा कंसारी, मनोज राय समेत अन्य कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *