Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में भाजपा का प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन, जिले में गिरती कानून व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं की विफलता पर उपायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन

खरसावां : भारतीय जनता पाटी प्रखंड कमिटि के द्वारा मंगलवार को सरायकेला खरसावां जिले में गिरती कानून व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ मौर्चा खोलते हुए भाजपाईयों ने सड़क पर उतर कर आक्रोश रैली निकाल कर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए खरसावां प्रखंड मुख्यालय पहुचे और प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया।

भाजपा नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के नेतृत्व में भाजपाईयो ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए खरसावां पथ निरीक्षण भवन से आक्रोश रैली निकाल कर खरसावां चांदनी चैक का भ्रमण करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुचकर रैली धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गई। इस दौरान जिला उपायुक्त के नाम ज्ञांपन सौप कर भाजपा ने विधि व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराध वाले थाना क्षेत्र में थानेदार को जिम्मेवार ठहराने, धान क्रय का किसानों के बकाए का भुगतान अविलंब करने, किसानों के लिए खाद बीज की व्यवस्था बिना कालाबाजारी के सुनिश्चित करने, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि बनवाने की प्रक्रिया भ्रष्टाचार और बिचैलिया मुक्त हो।

समय सीमा के भीतर प्रमाणपत्र बनाना सुनिश्चित करने एवं अधिसूचित क्षेत्रों में पेसा नियमावली लागू करने की मांग की है। मौके पर श्री बोदरा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में विधि व्यवस्था ध्वस्त, आकंठ भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार से कराह रहा है। जिससे अपना जिला भी अछूता नहीं है। लंबे चैडेे घोषणाओं का सपना दिखा कर फिर एकबार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है।

उन्होने कहा कि विद्यालयों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं। ऑक्सीजन, एम्बुलेंस के अभाव में गरीब मरने को मजबूर हैं। आयुष्मान योजना को राज्य सरकार ने लगभग ठप कर दिया। बकाए के कारण अस्पतालों ने भर्ती लेना बंद कर दिया है। श्री बोदरा ने कहा कि हेमंत सरकार ने स्थानीय नीति, नियोजन नीति और भाषा विवाद में राज्य को उलझा कर रख दिया है।

नगर निकाय चुनाव नहीं होने के कारण आज शहरी क्षेत्र में जनता की समस्याओं की सुध लेने वाला कोई जन प्रतिनिधि नहीं है। पदाधिकारी अपनी मनमानी चला रहे। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता सह जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिप सावित्री बानरा, विजय महतो, रानी हेम्ब्रम, दुलाल स्वासी, विवकेनंद प्रधान, होपना सोरेन, प्रशात महतो, विश्वजीत प्रधान, गोवधन राउत, नयन नायक, राउतु हाईबुरू, लाल सिंह सोय, पोरेश प्रधान, अखलेश महतो, सिद्वेश्वर सिंहदेव, संतोष कुम्हार, लादुराम हेम्बम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *