खरसावां में रथ यात्रा की तैयारी पर बैठक, सीसीटीवी से होगी निगरानी, होगा सास्कृतिक भंजन संध्या; महाप्रभु की रथयात्रा को भव्य बनाने में सभी करें सहयोग-सिंकु
खरसावांखरसावां में ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आगामी 27 जून को निकाली जाने वाली प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा की तैयारी लेकर पूजा समिति की एक बैठक की गई। खरसावां मुख्यालय में खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी के उपस्थिति में अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीसीटीवी से निगरानी होगी।

सीसीटीवी कैमरा मां तारा मंदिर, गोपबंद्वु चैक, बासंती मंदिर, बारा चैक और गुंडिचा मंदिर में लगाया जाएगा। वही आगामी 26 जून को सुबह 7 बजे से पूजा समिति के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष खरसावां के सरकारी रथयात्रा पर 79 हजार रूपये खर्च होगे। प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा को आकर्षण बनाने के लिए सास्कृतिक भंजन संध्या, घोन्टो बाजा का आयोजन किया जाएगा।

आगामी 27 जून एवं 5 जुलाई को श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा और बहुडा रथ यात्रा पर ओडिसा के कलाकारों के द्वारा घोन्टो बाजा की पारंपरिक धुन व देवदासी भेषभूषा पर निकाली जाएगी। साथ ही 1 जुलाई को हेरापंचती पर सास्कृतिक भंजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मौके पर श्री सिंकु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की सभी परंपराओं और अनुष्ठानों की निवार्हन करने के लिए उत्सुक है। प्रसिद्ध रथ यात्रा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जायेगी। रथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो चुका है।

रथ यात्रा पर कई कार्यक्रमों का आयोजन परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। प्रभु जगन्नाथ आगामी 26 जून को नवयोवन दर्शन और 27 जून को प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडिचा मंदिर के लिए रथ यात्रा रवाना होगी और देर शाम प्रभु जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचेंगे। एक जुलाई को तारणी व्रत व हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी का निवार्हन होगा। जबकि पांच जुलाई को श्री जगन्नाथ गुड़िचा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर तक बाहुड़ा यात्रा निकलेगी।

पांच जुलाई को बहुडा रथ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अलावे हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी, प्रभु जगन्नाथ के नवयौवन रूप दर्शन, छैरा पैरा परंपराओं का निवार्हन होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु, थाना प्रभारी गौरव कुमार, मुखिया सुनिता तापे, नंदु कुमार पांडेय, गोर्वधन राउत, सुशील सांडगी, नयन नायक, शम्भू मंडल, मानिक प्रसाद सिंहदेव, सुशील साडगी, जितवाहन मंडल आदि उपस्थित थे।
