खुंटपानी प्रखंड के गांव चुडुयू में बुजुर्गों के बीच प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा किया गया कंबल वितरण

पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत प्रखंड खुंटपानी गाँव चुडुयू में बुजुर्गों के बीच प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा के द्वारा कंबल का वितरण किया गया, जरूरतमंद और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया जिन्हें वास्तविक रूप से कंबल की जरूरत थी।

सर्दियों में लोगों के लिए कंबल ठंड और सर्दियों में जुड़ी बीमारियों से रक्षा करता है। जाड़े के मौसम में ठंड से काफी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सुदूरवर्ती क्षेत्र में बहुत से ग्रमीणों के पास कंबल नहीं होने का कारण ठंड से लोग काफी परेशान रहते हैं।

सरकार के जनकल्याणकारी योजना के तहत प्रयास है कि सभी गरीब असहाय ग्रामीणों को कंबल का वितरण किया जाए। जरूरतमंद 30 बुजुर्गों को कंबल का वितरण किया गया, कंबल पाकर सभी बुजुर्ग काफी खुश हुए।
