Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां पहुंचे खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, ली चाय की चुस्की,मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

खरसावां, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा खरसावां पहुंचे इस दौरान खरसावां चौक पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के सांसद कालीचरण मुंडा का स्वागत किया।

इसके बाद चाय की चुस्की पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक मुद्दे पर विचार विमर्श किया। साथ ही सांसद श्री मुंडा ने 14 जनवरी को होने वाली मकर संक्रांति पर्व को लेकर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद खरसावां स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में चार दीवारी निर्माण को लेकर कुडमी समाज के लोगों ने एक ज्ञापन सौंपा।

मौके पर छोटाराय किस्कू,कीन्दी कुंभकार, अकबर जिया, सूरज महतो, शंकर लीवादा, श्यामलाल महतो, पंकज महतो, अजय सामड, भावेश मिश्रा, बलभद्र महतो, जेपी महतो, बबलू महतो, रमेश महतो, महेश महतो, राजू महतो, मुशाहिद खान, कन्हैया लाल सामड आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *