Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के आकर्षिणी शक्तिपीठ पर हुई बुरु माघे पूजा ; लोगों ने की सामूहिक आदिवासी नृत्य, शामिल हुए मंत्री दीपक बिरुवा व विधायक दशरथ गागराई व अन्य

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां के आकर्षिणी में स्थित मां आकर्षिणी शक्तिपीठ पर आदिवासी परंपरागत अनुसार बरु माघे पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद परिसर में आदिवासी समुदाय के महिला पुरुष ढोल नगाडे की धाप पर जमकर नृत्य किए।

झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, खरसावां के विधायक दशरथ गागरराई , उनके पत्नी बसंती देवी, जिला परिषद सदस्य कलीचरण बानरा, समेत कई गणमान्य व्यक्ति ने आदिवासी सामूहिक नृत्य में शामिल होकर कार्यक्रम को अधिक रोमांचक बना दिया।

मौक पर मुख्य रूप से रामजी सिंहदेव, जयसिंह सरदार, मोहनलाल हेम्ब्रम, शिवशंकर हेम्ब्रम ,गोविंद सरदार, नंदलाल नायक ,मनोज सोय, राजाराम महतो, हेमसागर प्रधान, राकेश महतो, मृत्युंजय सिंहदेव, शंभू मंडल, प्रवीर सिंहदेव, उदित सिंहदेव, मिहिर गांगुली, खिरोद सरदार, लखनलाल महतो, शत्रुघ्न सरदार ,मंगल सिंह हेंब्रम, गोपाल लोहार, राजेश सरदार , समेत सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *