Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल : दुकान के अंदर घुस कर ले ली जान…

चांडिल के मेन मार्केट में स्थित कल्पना स्टूडियों के मालिक दिलीप गोराई के हत्यारों को खोज निकालने के लिये पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

पुलिस को हत्यारों के बारे में कुछ क्लू मिला है। वहीं घटनास्थल के अगल-बगल लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है। यह दुस्साहसिक वारदात उनके दुकान के अंदर हुई। यह दुकान सरायकेला के चांडिल थाना क्षेत्र के मेन मार्केट में है। वारदात के बाद इलाके में तहलका मच गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि कल्पना स्टूडियों के मालिक दिलीप हर रोज की तरह आज सुबह अपनी दुकान खोलें और अपने काम में लग गये, तभी एक बाइक पर सवार लोग वहां पहुंचे। इसके बाद दुकान के अंदर घुसकर दिलीप गोराई को गोली मार दी और बड़े आराम से वहां से भाग निकले। यह हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *