Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रचार शुरू, अपने 3 साल की उपलब्धि को लेकर संगत के बीच वर्तमान प्रधान निशान सिंह

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद को लेकर चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है जहां उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहे है वही वर्तमान प्रधान ने अपने 3 साल की उपलब्धि को लेकर अपने संगत के बीच जाने का ऐलान किया है।

साकची के एक होटल में साकची गुरुद्वारा के वर्तमान प्रधान निशान सिंह के द्वारा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर मीडिया के समक्ष अपने 3 साल के कार्यकाल का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जहां संवाददाता सम्मेलन में निशान सिंह के साथ गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काला एवं कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह गांधी मौजूद थे। वहीं वर्तमान कमेटी के द्वारा अपने 3 साल की उपलब्धियां को मीडिया के समक्ष रखते हुए चुनावी प्रचार की शुरुआत का ऐलान किया गया है।

जहां मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह एवं परमजीत सिंह काला ने कहा कि 3 वर्ष पहले हम लोगों ने अपने संगत से जो चुनावी वादा किया था काम उससे अधिक हुआ है और हम अपने काम को लेकर संगत के बीच चुनावी प्रचार के लिए जा रहे हैं वहीं परमजीत सिंह काला ने कहा कि विपक्ष का आरोप निराधार है हम हर वर्ष बैसाखी के दिन गुरुद्वारा का हिसाब किताब ऑडिट के बाद संगत के बीच रखते हैं विपक्ष हमारी उपलब्धियां से घबराकर हमारी टीम पर गलत आरोप लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *