Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जेएससीए चुनाव: 15 सीटों के लिए 30 उम्मीदवार मैदान में, दोपहर 2 बजे से जेएससीए स्टेडियम में शुरू होगी मतगणना

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की प्रबंधन समिति के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को होने वाले इस चुनाव में सुबह 9:00 बजे से उम्मीदवार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, मतदान का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है।

मतगणना दोपहर 2 बजे से जेएससीए स्टेडियम में शुरू होगी और परिणाम शाम के 7 तक आने की संभावना है। अब तक 400 वोटिंग हो चुका है, ध्यान रहे कि चुनाव मैदान में दो प्रमुख टीमें हैं—एक का नेतृत्व अजय नाथ शाहदेव कर रहे हैं, वहीं दूसरी टीम का नेतृत्व एसके बेहरा कर रहे हैं। दोनों ही गुटों ने अपने-अपने 15-15 उम्मीदवार उतारे हैं। कुल 718 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे।

इस दौरान तमाम मतदाताओं का कहना है कि इस बार वे क्रिकेट को ध्यान में रखकर वोट कर रहे हैं। मतदाता विवरण की बात करें तो रांची सबसे आगे है, जहां 240 से अधिक वोटर हैं। जमशेदपुर में लगभग 200, चाईबासा और धनबाद में करीब 30-30, बोकारो में 25 और अन्य जिलों से लगभग 193 मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *