Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के समक्ष कचरा डंपिंग का विरोध, किया गेट जाम

आदित्यपुर कल्पनापुरी स्थित नगर निगम आदित्यपुर कार्यालय के समक्ष वाहन पार्किंग यार्ड को कचरा डंपिंग स्थल बनाए जाने के चलते स्थानीय लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा।कल्पनापुरी के लोगों ने नगर निगम के वाहन पार्किंग डंपिंग यार्ड के समक्ष कचरा लगातार कई दिनों से फेके जाने का कड़ा विरोध करते हुए गेट जाम कर दिया।

भाजपा नेता रंजीत सांडिल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शनिवार सुबह कचरा डंप करने पहुंचे गाड़ियों को निकलने नहीं दिया। जिससे घर-घर से कचरा उठाव बंद रहा। रंजीत सांडिल ने बताया कि बीते कई दिनों से नगर निगम द्वारा आबादी के बीच कॉलोनी में ही कचरे को डंप किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोग बीमारी और महामारी के चपेट में आ सकते हैं।गंदगी और बदबू से लोगों का घरों में रहना दुश्वार हो गया है।

नगर निगम द्वारा आबादी से दूर कचरे को डंप किया जा रहा था। वहां बंद कर घनी आबादी के बीच कचरा दम किया जा रहा है जिसका कड़ा विरोध करते हैं.कई क्षेत्र में 15 दिनों से डोर टू डोर कचरा उठाव बंदस्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि आदित्यपुर के कई क्षेत्रों में बीते 15 दिनों से कचरा का उठाव बंद है। डोर टू डोर वाहन घर-घर नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे लोगों को घरों में ही कचरा स्टॉक करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *