Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के काम का किया शिलान्यास

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अपने क्षेत्र की जनता को लाखों की योजना का सौगात देने का काम किया है। आज विधायक ने सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर परिसर स्थित खेल के मैदान और पुरे मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण के काम का शिलान्यास किया है।

इस मौक़े पर क्षेत्र के सैकड़ों बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, पुरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया, इस अवसर पर विधायक ने मीडिया से बातचीत मे कहा कि पुरे मंदिर परिसर क्षेत्र मे पड़ने वाले पार्क और बच्चों के खेल के मैदान का स्वंद्रीय करण होना है, जिसकी लागत लगभग 46 लाख रूपये होगी, आज इसका शिलान्यास किया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर, पार्क और खेल के मैदान को स्वच्छ रखने. मे यंहा आने वाले लोगों से अपील भी की, ताकि मंदिर परिसर पार्क और खेल का मैदान साफ सुथरा रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *