Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा : स्थानीय परिसदन में हुई केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

चाईबासा : स्थानीय परिसदन में गुरुवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति चाईबासा की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक मंत्री दीपक बिरुवा शामिल हुए। इसके अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, नगर परिषद प्रशासक संतोषनी मुर्मू, विद्युत कार्यपालक अभियंता गौतम राणा, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत, सदर अंचल अधिकारी समेत पेयजल विभाग एवं बिजली विभाग के अभियंता शामिल रहे।

बैठक में आगामी दुर्गा पूजा मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में समन्वय स्थापित कर हर्षोल्लास मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा आयोजन से संबंधित रूपरेखा तैयार करते हुए कई दिशा निर्देश दिए गए। वहीं सड़क, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति व दुरुस्त करने हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए। वहीं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से एक प्रपत्र जारी करते हुए कहा गया कि पूजा करने वाले समितियां को पूजा समिति का नाम, मोहल्ला, स्थापित वर्ष, थाना क्षेत्र, लाइसेंस धारी का नाम देना अनिवार्य है। इसके अलावा विभिन्न पूजा समिति के पद एवं पदाधिकारी का नाम के साथ संपर्क सूत्र देना अनिवार्य बताया गया।

साथ ही केंद्रीय दुर्गा पूजा कार्यकारिणी सदस्य का नाम व संपर्क सूत्र भी देना अनिवार्य बताया गया। इसके अलावा सभी पूजा समिति को प्रतिमा विसर्जन मार्ग की रूपरेखा का संक्षिप्त विवरण मांगा गया है। साथ ही प्रतिमा विसर्जन स्थल का नाम एवं पूजा समिति की समस्या संक्षिप्त में देने को कहा गया। साथ ही निर्धारित समय अनुसार प्रतिमा विसर्जन करने का भी निर्णय लिया गया। मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजीव नयनम, विजय राज यादव, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष त्रिशानु राय, संजय चौबे, विकास शर्मा, राजू यादव, चंदन पांडे, महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव आशीष सिन्हा, बुलू दास, संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष नवल किशोर डे , सह कोषाध्यक्ष विनेश गुप्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *