चाईबासा :- नगर परिषद् ने जरूरतमंदों में 90 कम्बल बाटा।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार; नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड तथा श्री अरविन्द कुमार पाणेय IAS, अध्यक्ष, राज्य स्तरीय आश्रयगृह अनुश्रवण समिति, झारखण्ड, रांची से प्राप्त निर्देश तथा प्रतीभा रानी, प्रशासक, नगर परिषद् से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में शहर के सात वार्डों में बढते ठंढ से बचाव हेतु कम्बल उपलब्ध कराया।

प्रतीभा रानी, प्रशासक ने नगर परिषद् क्षेत्रान्तर्गत वार्ड संख्या 01, 02, 03, 07, 08, 09 तथा 17 में स्वयं सहायता समूह तथा एरीया लेवल फेडरेशन के सदस्यों द्वारा चिन्हित जरुरतमंदों के सत्यापन उपरांत 90 कम्बल वितरित करवाया।कंबल वितरण कार्य में नगर परिषद् के चांदनी कुमारी मूल रूप से उपस्थित रहकर वितरण का कार्य संपादित किए।
