तीसरी महिला राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम बना ओवरऑल विजेता|
धनबाद के पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल स्कूल, बांसकापुरिया, भेलाटांड़ में आयोजित तीसरी महिला राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 में पश्चिमी सिंहभूम के कुल 51 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर इतिहास रच दिया, और ओवर ऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 20 स्वर्ण पदक 13 रजत पदक एवं 14 कांस्य पदक प्राप्त किया है। दिनांक 11 एवं 12 जनवरी को हुए इस प्रतियोगिता में चाईबासा के बिहारी क्लब ताइक्वांडो क्लासेस एवं डी.ए.वि पब्लिक स्कूल के 20 खिलाड़ी, पोडाहाट ताइक्वांडो क्लब चक्रधरपुर के 9 खिलाड़ी जलवे देवी शिशु मंदिर सिलफोड़ी से 7 खिलाड़ी, चक्रधरपुर ताइक्वांडो क्लब से 11 खिलाड़ी एवं गायत्री शिशु विद्या मंदिर चंदरी से 4 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था ।

जिसमें क्योरगी में स्वर्ण पदक विजेता रहे ज्योति हेंब्रम, श्रेया खंडित, पायल महतो, शीतल बोदरा, स्नेहा तांती, सृष्टि सरदार, सलोनी प्रधान, नैना सलूजा, नैंसी टोपनो, खुशी प्रधान, स्वाति गोप, याना सोए, अनुष्का मुंडरी, पूनम सोए रजत पदक विजेता सोनिया खंडित, रेशमा महतो, शिवानी कुमारी त्रिपाठी, लक्ष्मी बीरुली, वर्षा सरदार, झरना तांती, आदिती सुंडी, अनीशा महाराणा, अंकित महतो, कोमल सलूजा, रिया नायक, रिमिल रिया हंसदा, सोनाली लुगुन कांस्य पदक विजेता जयश्री सिंह, सुधामुनि जोंको, किरण कोंकरी, दित्य चौहान, स्वेच्छा यादव, प्रतीक्षा भारती, हेमंती तमसोए, चंचल सोए, संजना कुरली, पायल दत्ता, अदिति सवैया, तनीषा प्रधान, वैष्णवी कुमारी, नूतन गागराई *साथ ही पूमसे में* आरची विश्वकर्मा, स्वेच्छा यादव, वैष्णवी कुमारी, प्रीति लोहार, शिखा मुंडा, जूनियर टीम वर्ग में सरस्वती आलडा, नूपुर सेवइयां, अनुप्रिया बोदरा, और निशा बिरुवा ने स्वर्ण पदक जीता।
पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह टीम के मुख्य कोच अनुराग शर्मा ने खिलाड़ियों कि इतनी बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी, एवं आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया साथ ही अध्यक्ष प्रमोद भगोरिया एवं उपाध्यक्ष विजय दत्ता ने खिलाड़ियों के शानदार जीत पर खुशी जाहिर की एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी, वहीं टीम के सहायक कोच शांतनु महतो ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। लौटने पर टीम का स्वागत पवन चौक चक्रधरपुर में किया गया। मौके पर रंगकर्मी दिनकर शर्मा, कोच राहुल प्रसाद, उत्कर्ष कुमार एवं खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे। सभी ने खिलाड़ियों का अभिवादन किया।
