Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा : जंगल में घुसी पुलिस, ताबड़तोड़ फायरिंग में टपक गये दो हार्ड कोर…

चाईबासा : कुख्यात माओवादियों के मूवमेंट की मिली खुफिया जानकारी पर जंगल में घुसी पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें दो नक्सली मारे गये।

इसमें एक महिला नक्सली हेमन्ती मंझियाईन शामिल है। वहीं मारे गये दूसरे नक्सली का नाम विनय गंझू उर्फ संजय गंझू उर्फ बारिया उर्फ भुखन उर्फ संजय बताया गया। वह चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के लोमगा टोला कुसुम गांव का रहनेवाला था। ये दोनों कुख्यात एरिया कमांडर अमित मुंडा दस्ते के हार्ड कोर नक्सली थे। पुलिस को भारी पड़ते देख बाकी नक्सली घने जंगल का फायदा उठा भाग निकले।

मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में पुलिस ने जंगल से 2 इंसास राइफल, 9 मैगजिन, 28 पीस डेटोनेटर, 5 पीस मेट्रोला सेट, 2 पीस मैगजिन पाउच, 4 पीस काले रंग की वर्दी, 2 पीस काला शर्ट, 1 मोबाइल, 15 पीस पेन ड्राईव सहित ढेर सारे सामान मिले। मुठभेड़ में चाईबासा पुलिस के साथ कोबरा 209 BN के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *