Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं गायत्री परिवार प्रखंड समन्वयक समिति द्वारा 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

खरसावां के काली मंदिर परिसर में गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला, गायत्री परिवार प्रखंड समन्वयक समिति खरसावां के द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग, यज्ञ का ज्ञान विज्ञान, देव पूजन एवं गायत्री महायज्ञ, कार्यकर्ता गोष्ठी, संरचनात्मक स्वरूप, नारियों जागो स्वयं को पहचानो कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी थे। गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला, गायत्री परिवार प्रखंड समन्वयक समिति खरसावां के द्वारा श्री अशोक षाड़ंगी को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।

गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की ओर से चलायें जा रहे विश्व व्यापी अभियान के तहत नारी शक्ति संवर्धन 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि राजकुमार, गायत्री परिवार ट्रस्ट सरायकेला खरसावां शंभू नाथ अग्रवाल, बसंती दीदी, तिलक महतो, राजेश साहू, अनिल महतो अनिल महतो अनिल महतो, मनोज प्रधान, विभीषण प्रधान, मुन्ना महाराणा, बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के माता, बहनों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *