चक्रधरपुर नगर परिषद ने चलाया सफाई आभियान

चक्रधरपुर : स्वच्छता ही सेवा – 2024 के तहत आज दिनांक 23.09.24 को चक्रधरपुर नगर परिषद् अंतर्गत गुदड़ी बाज़ार तथा पवन चौक में विशेस साफ सफाई आभियान चलाया गया तथा आमजनो को गंदगी ना फैलाने हेतु अपील किया गया lकार्यपालक पदाधिकारी श्री राहुल यादव ने बताया की चक्रधरपुर नगर परिषद् साफ सफाई को लेकर सजग है तथा साफ सफाई से संबन्धित शिकायतों के निवारण हेतु निकाय कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है l

स्वछता ही सेवा कार्यक्रम के तहत दिनाक 24 सितंबर को थाना नदी घाट की सफाई सुबह 8 बजे से की जाएगी जिसमें आमजन शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग कर सकते हैं lआज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर प्रबंधक , निशांत कुमार, स्वछता ब्रांड एंबेसडर मजहर समशी, प्रशांति शाह , प्रियदर्शी प्रधान, सभी सफाई सुपरवाइजर, सफाई मित्र तथा समाजसेवी चंद्रशेखर साव मौजुद थे l
