अनुमंडल पदाधिकारी की विदाई एवं नये अनुमंडल पदाधिकारी का अभिनन्दन

चक्रधरपुर : अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट के अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा के विदाई एवं नये अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी के स्वागत वेला में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष सदानन्द होता तथा बंदगांव प्रखंड के जनसेवक लालसिंह भूमिज लेखा सहायक लाल बाबू दास के द्वारा गुलदस्ता देकर अभिनन्दन और स्वागत किया गया।

सदानन्द होता ने विदाई के वेला में अपने सम्बोधन में निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री रीना हांसदा के प्रति आभार प्रकट करते हुए होता ने कहा कि उन्होंने हमेशा चुनाव से सम्बंधित हो या लाॉ एण्ड ऑडर हो पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को साथ अभिभावक के रूप में कार्य कियें हैं । उनके स्थानान्तरण होना ये सरकारी प्रक्रिया के तहत होता है पर कर्मचारियों के प्रति उनका रवैया सहयोग पुण्य रहा है । सदानन्द होता ने नये अनुमंडल पदाधिकारी का अभिनन्दन करते हुए झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आश्वस्त करते हुए जिला अध्यक्ष सदानन्द होता ने कहा कि सदैव आपके निदेश का अनुपालन एवं कर्मचारियों के हितों को ध्यान रखेंगे।
