Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चक्रधरपुर : एनीमिया पीड़ित मरीज के लिए रथु मुखी एवं सत्या रंजन प्रधान ने किया रक्तदान

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती एनीमिया पीड़ित को 2 यूनिट O+ रक्त की आवश्यकता पड़ी। उक्त ख़बर की सूचना ब्लडडोनर, चक्रधरपुर ग्रुप के फाउंडर जयकुमार को मिली । जानकारी मिलते ही चाईबासा और सरायकेला ब्लड बैंक में पता करने पर मालूम पड़ा कि O+ पॉजिटिव रक्त एक भी यूनिट नहीं थी l फिर डोनरों से संपर्क किया एवं इसकी ख़बर व्हाट्सप्प ग्रूपो मे शेयर की गई l ब्लड डोनर, चक्रधरपुर के सक्रिय सदस्य संजय मुखी के द्वारा रथु मुखी एवं सत्या रंजन प्रधान को मिली दोनो सोनुआ निवासी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रक्तदान करने का निश्चय किया और सोनुआ से चक्रधरपुर पहुंचे l दोनों रक्तदाताओं को संजय मुखी ने चार पहिये वाहन से चाईबासा ब्लड बैंक ले जाकर रक्तदान करवाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *