Champai Soren:झारखंड के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, नेशनल डॉक्टर्स डे पर बोले सीएम चंपाई सोरेन।
Champai Soren:झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि मानव जीवन के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों आवश्यक हैं और इस दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है। जमशेदपुर के सोनारी में अस्पताल का खुलना एक सराहनीय कदम है, जिससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
AD

Champai Soren:जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित कागल नगर में ब्रह्मानंदम अस्पताल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा व्यवस्था प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है क्योंकि स्वस्थ समाज ही समृद्ध और विकसित राज्य का आधार है। मुख्यमंत्री ने नेशनल डॉक्टर्स डे पर 70 बेड के इस नए मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के उद्घाटन के दौरान कहा कि राज्य के हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने एक वैक्सीन सेंटर का भी उद्घाटन किया, जहां जच्चा-बच्चा को 30 प्रतिशत छूट के साथ वैक्सीन दी जाएगी।
अस्पताल खुलने से जनता को होगा लाभ
झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन ने कागल नगर (सोनारी) में ब्रह्मानंदम अस्पताल का उद्घाटन करते हुए कहा कि अस्पताल का खुलना एक सराहनीय प्रयास है और इसका मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने से लोग स्वस्थ रहेंगे। ब्रह्मानंदम अस्पताल पहले से ही सरायकेला-खरसांवा जिले में सेवा दे रहा है, और अब जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र में इसके खुलने से यहां के लोग भी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
AD

गरीब और जरूरतमंदों को भी उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिलें
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने विश्वास व्यक्त किया कि अस्पताल प्रबंधन गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में चिकित्सा व्यवस्था को गुणात्मक रूप से सुधारने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि यहां के लोगों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। स्वस्थ और निरोगी समाज से ही समृद्ध और विकसित राज्य की परिकल्पना साकार हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने इन वार्डों का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नवनिर्मित अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर, चाइल्ड केयर यूनिट (NICU), महिला और पुरुष वार्ड सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक सविता महतो, विधायक रामदास सोरेन, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, उपायुक्त अनन्या मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी, आईएमए सचिव डॉक्टर सौरभ चौधरी, डॉक्टर सुजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
नए कानून पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, पहले इसका अध्ययन करना आवश्यक है।
AD

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बताया कि देश में तीन नए कानून लागू हो गए हैं, जो सभी नागरिकों को लागू हैं। बिना उनका अध्ययन किए जल्दबाजी से कुछ कहना उचित नहीं है। यह लोकतंत्र है, और इसमें हर मुद्दे पर सही ढंग से विचार करना जरूरी है। विधानसभा चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि हमारा संगठन और गठबंधन मजबूत हैं, और दूसरी पार्टियों की बातों से हमें कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
सरकार जनता के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा कर रही है: बन्ना गुप्ता
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार जनता के लिए कई नयी योजनाएं लाकर सरकारी व निजी क्षेत्रों को मजबूत करने का काम कर रही है. इसी कड़ी में ब्रह्मानंदम मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन भी शामिल है. सरकार अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर काम कर रही है. उनके लिए योजनाएं तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि मरीज यहां रोते हुए आये और हंसते हुए जाये, ऐसी व्यवस्था अस्पताल में होनी चाहिए. अस्पताल मानवता का केंद्र है. यहां पर व्यवसाय नहीं होना चाहिए. इसका ध्यान सभी को रखने की जरूरत है.
अस्पताल का उद्देश्य मरीजों की सेवा करना है : चेयरमैन
ब्रह्मानंदम अस्पताल के चेयरमैन मोनू भट्टाचार्य ने कहा कि इस अस्पताल का उद्देश्य मरीजों की सेवा करना है. यहां कम दर पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा मिलेगी. डॉक्टर अखौरी मिंटू सिन्हा ने कहा कि 70 बेड के इस अस्पताल में बच्चों के लिए 17 बेड की एनआइसीयू, 20 बेड की आइसीयू, 22 बेड का जनरल वार्ड, 12 केबिन, एक मॉड्यूलर ओटी, तीन जनरल ओटी समेत अन्य सुविधाएं हैं.
Jharkhand CM Champai Soren said that both education and health are necessary for human life and the government is constantly working in this direction. The opening of the hospital at Sonari in Jamshedpur is a commendable step, which will provide better medical services to the people.
AD

Jamshedpur: Jharkhand Chief Minister Champai Soren inaugurated Brahmanandam Hospital at Kagal Nagar in Sonari, Jamshedpur on Monday. He said that providing better medical facilities is the priority of the government as a healthy society is prosperous.
Public will benefit from opening of hospital
Jharkhand CM Champai Soren while inaugurating Brahmanandam Hospital in Kagal Nagar (Sonari) said that the opening of the hospital is a commendable effort and it has an important place in human life. He said that people will remain healthy due to better medical facilities. Brahmanandam Hospital is already serving in Seraikela-Kharsawa district, and now its opening in the urban area of Jamshedpur will also benefit the people here. On this occasion, the Chief Minister congratulated the hospital management and congratulated them
The poor and needy should also get high quality health services
Chief Minister Champai Soren expressed confidence that the hospital management would provide excellent health services to the poor and needy patients as well. He said that his government is making continuous efforts to qualitatively improve the medical system in the state. The priority of the state government is to provide high quality medical facilities to the people here. Only a healthy and healthy society will realize the vision of a prosperous and developed state.
The twenty-fifth consonant of the Devanagari syllabary
Chief Minister Champai Soren inspected the operation theatre, child care unit (NICU), female and male wards and other medical facilities of the newly built hospital. On this occasion, Minister of Health, Medical Education and Family Welfare Department Banna Gupta, MLA Savita Mahto, MLA Ramdas Soren, Vice Chairman of State Gau Sewa Aayog Raju Giri, 20-point Vice President Mohan Karmakar, Deputy Commissioner Ananya Mittal, SSP Kishore Kaushal, DDC Manish Kumar, Civil Surgeon Dr. Jujhar Manjhi, IMA Secretary Dr. Saurabh Chaudhary, Dr. Sujit Kumar
AD

It is too early to comment on the new law, it is necessary to study it first.
Chief Minister Champai Soren said that three new laws have come into force in the country, which are applicable to all citizens. It is not fair to say anything in haste without studying them. This is a democracy, and it is necessary to consider every issue properly. On the assembly elections, he said that our organization and alliance are strong, and we do not have any influence from the words of other parties.
Government is announcing many new schemes for the public: Banna Gupta
Health Minister Banna Gupta said that the state government is working to strengthen the government and private sectors by bringing many new schemes for the public. This includes the inauguration of Brahmanandam Multispeciality Hospital. The government is working keeping the last man in mind. Plans are being prepared for them. He said that patients should come here crying and laughing, such arrangements should be made in the hospital. The hospital is the centre of humanity. Here
Hospital aims to serve patients: Chairman
Brahmanandam Hospital Chairman Monu Bhattacharya said the aim of the hospital is to serve the patients. Here patients will get better treatment at a lower rate. Dr Akhouri Mintu Sinha said the 70-bed hospital has a 17-bed NICU, a 20-bed ICU, a 22-bed general ward, 12 cabins, a modular OT, three general OTs and other facilities for children.
AD

