Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चांडिल: गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद संजय सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चांडिल स्टेशन पर हुआ गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद संजय सेठ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सरायकेला – खरसवां : जिले के चांडिल स्टेशन पर आज से एक नई ट्रेन 18185 टाटानगर – गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ। आज शाम 3:20 बजे ट्रेन रुकी। इस अवसर पर रांची सांसद संजय सेठ ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

Advertisement:

उक्त ट्रेन के ठहराव को लेकर विशेष तौर पर चांडिल स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां रांची सांसद संजय सेठ, विधायक सबिता महतो, आद्राडिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि मदन सिंह सरदार, विशाल चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य मधुसूदन गोराई, अनिता पारित, दिवाकर सिंह, सारथी महतो, बासुदेव सिंह सरदार, राजू दत्ता, दिलीप महतो, जगदीश महतो आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि वे लगातार प्रयास कर रहे हैं कि चांडिल जंक्शन पर अधिक से अधिक ट्रेनों का ठहराव हो, ताकि यहां के लोगों को यात्रा करने में सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि चांडिल जंक्शन के साफ सफाई को लेकर भी रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सांसद ने कहा कि रेलवे द्वारा कई छोटे छोटे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है। वहीं, चांडिल स्टेशन पर स्कलेटर की मांग की गई थी लेकिन डबल लिफ्ट लगाने की तैयारी चल रही हैं। स्केलेटर की तुलना में डबल लिफ्ट अधिक कारगर साबित होगी।

इस मौके पर डीआरएम मनीष कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्टेशनों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी चल रही हैं। चांडिल स्टेशन पर प्रदूषण के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि इस मामले में अधिकारियों को तलब किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त लाइट नहीं होने के सवाल पर डीआरएम ने जल्द ही इन समस्याओं के समाधान करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *