Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत बड़ा टांग रानी गांव में ग्रामीण बच्चों द्वारा पहली बार छऊ नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

सरायकेला प्रखण्ड के बडा टांगरानी गांव के मां गंगा सेंटर फॉर आर्ट एण्ड एजुकेशन के प्रांगण में ग्रामीण बच्चों द्वारा पहली बार भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छऊ गुरु विजय कुमार साहु के कुशल निर्देशन में बडा टांगरानी, छोटा टांगरानी एवं सरायकेला के लगभग 60 बालक एवं बालिका कलाकारों द्वारा 15 नृत्यों की प्रस्तुति की गई। मयूर, राधा कृष्ण, हर पार्वती, वाण विद्या, देवदासी जैसे प्रस्तुति से इन कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। सरायकेला तथा पठानमारा पंचायत के कई गांव से सैंकड़ों की संख्या में छऊ प्रेमी उपस्थित होकर इन कलाकारों का हौसला बढ़ाया तथा नृत्य का लुत्फ उठाया।मां गंगा आर्ट एंड एजुकेशन सेंटर के संयोजक तरूण सर ने कहा इस सेंटर का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क मंच प्रदान करते हुए उनके प्रतिभा को निखारना और उनका चहुमुखी विकास करना है। कम समय में ही संस्था द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीण बच्चों के लिए काउंसलिंग, मोटिवेशनल, टेक्निकल, खेल एवं कला से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित कर यह दर्शाया गया कि आनेवाले समय में यह मील का पत्थर साबित होगा। गुरु विजय कुमार साहु ने कहा ग्रामीण बच्चो में प्रतिभा की कमी नहीं बस उन्हे मंच देने की आवश्यकता है। ग्रामीणों से अपील करते हुए उन्होंने कहा बच्चो को नियमित सेंटर भेजें तभी वो भविष्य में अच्छे कलाकार बन सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य प्रीतम कुमार सिंह देव, अजय कुमार साहु, कैलाश सिंह देव, दुर्योधन कुंभकार, जगन्नाथ सिंह देव, चन्दन सिंह देव तथा समस्त ग्रामीणों का सहयोग रहा।

For the first time a grand Chhau dance program was presented by the rural children in the premises of Maa Ganga Center for Art and Education of Bada Tangrani village of Seraikela block. 15 dances were performed by about 60 boy and girl artists from Bada Tangrani, Chhota Tangrani and Seraikela under the skilful direction of Chhau Guru Vijay Kumar Sahu. These artists mesmerized the audience with their performances like Mayur, Radha Krishna, Har Parvati, Vaan Vidya, Devdasi. Hundreds of Chhau lovers from many villages of Seraikela and Pathanmara panchayats encouraged these artists and enjoyed the dance. Tarun Sir, coordinator of Maa Ganga Art and Education Center, said that the aim of this center is to provide rural children in various areas. Providing free platform to enhance their talent and make them all round development. Within a short span of time, the organization has organized many programs related to counselling, motivational, technical, sports and arts for the rural children of remote areas, showing that it will prove to be a milestone in the coming times. Guru Vijay Kumar Sahu said that there is no lack of talent in the rural children, there is a need to give them a platform. Appealing to the villagers, he said that send children to regular centers only then they can become good artists in future. Ward members Pritam Kumar Singh Dev, Ajay Kumar Sahu, Kailash Singh Dev, Duryodhan Kumbhkar, Jagannath Singh Dev, Chandan Singh Dev and all the villagers cooperated in making the program successful.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *