खूंटपानी के प्रमुख सिद्धार्थ हीनहागा ने एक मैरिज को रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती करके मानवता का परिचय दिया
पश्चिम सिंहभूम चाईबासा, एक सप्ताह से जिंदगी और मौत से लड़ रही कोमा में,सोनुवा प्रखंड के गाँव बलजुड़ी की सविता पूर्ती को प्रखण्ड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने आज मानवता का परिचय देते हुए अपने साथियों के साथ उचित इलाज के लिए राँची रिम्स हॉस्पिटल मरीज को भेज दिया।विगत कुछ दिनों पहले ओडिशा जाने के क्रम में मोटरसाइकिल से रोड़ दुर्घटना में सर में चोट आने से जख्मी हो गई थी।जख्मी हालत में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, मरीज की नाजुक हालत देख कर सदर अस्पताल चाईबासा से रिम्स राँची रेफर किया गया,राँची रिम्स में पैरवी नही होने और उचित इलाज की संभावना नही होने से पुनःह अपने रिश्तेदार के घर खूंटपानी प्रखंड गाँव सिरियापोति गाँव लाया गया,और चार दिन तक घर पर ही रखा गया, मरीज की हालत गंभीर होती जा रही थी, मगर परिवार को समझ में नही आ रहा था क्या किया जाए,गाँव के ही समाज सेवी नारायण कंडेयांग ने प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा से संपर्क किया और मरीज के बारे जानकारी दिए,प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा ने संज्ञान में लेते हुए मरीज को पुनःह सदर अस्पताल में भर्ती कराया,और डॉक्टरों से संपर्क कर उचित इलाज के लिए राँची रिम्स में पैरवी लगा के मरीज को पुनःह एम्बुलेंस की व्यवस्था कर मरीज को राँची रेफर किया गया,राँची रिम्स अस्पताल पहुचते ही मरीज की उचित व्यवस्था की गई,और राँची के डॉक्टरों से संपर्क कर उचित इलाज करने की निर्देश दी गई।मरीज के माता पिता इस दुनियां में नही है,घर में एक भाई और एक बहन है,परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है।भगवान से दुआ करते है सविता पूर्ती बहन जल्द से जल्द ठीक हो जाये।इस कार्य के लिए समाज सेवी नारायण कंडेयांग,अमित होनहागा, का सराहनीय योगदान रहा।

West Singhbhum Chaibasa, in a coma fighting for life and death for a week, Savita Purti of Baljudi village of Sonuva block, while introducing humanity to Savita Purti of village Baljudi, along with his colleagues, was presented to Ranchi RIMS Hospital patient for proper treatment. Dispatched. A few days ago, while going to Odisha, he was injured in a road accident on a motorcycle. He was admitted to Sadar Hospital in an injured condition, after seeing the critical condition of the patient, he was referred from Sadar Hospital Chaibasa to RIMS Ranchi. Done, due to lack of lobbying in Ranchi RIMS and no possibility of proper treatment, he was again brought to his relative’s house in Khuntpani block village Siripoti village, and was kept at home for four days, the patient’s condition was getting serious, but The family was not able to understand what to do, village social worker Narayan Kandeyang contacted block head Siddharth Honhaga and gave information about the patient, block head Mr. Siddharth Honhaga took cognizance and sent the patient back to Sadar Hospital. Admitted, and after contacting the doctors, lobbying in Ranchi Rims for proper treatment, the patient was again referred to Ranchi by arranging an ambulance, proper arrangements were made for the patient as soon as he reached Ranchi Rims Hospital, and the doctors of Ranchi were contacted. Proper treatment was given.Patient’s parents are not in this world,there is a brother and a sister in the house,the economic condition of the family is very weak.We pray to god Savita Purti sister to get well soon. Social worker Narayan Kandeyang, Amit Honhaga contributed appreciably to this work.
