Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

उत्कल एसोसिएशन जमशेदपुर में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का नागरिक अभिनंदन

उत्कल एसोसिएशन साकची जमशेदपुर प्रेक्षागृह में भारत सरकार के मान्यवर शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान का नागरिक अभिनंदन किया गया। उक्त अवसर पर उत्कल सम्मिलनी के उपाध्यक्ष सह पुर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष एडवोकेट रविन्द्र नाथ सत्पथी एवं सचिव प्रदीप कुमार दास द्वारा झारखंड में उत्कल सम्मिलनी द्वारा प्रदत्त शिक्षक शिक्षिकाओं की मानदेय राशि में वृद्धि करने हेतु एक स्मारक पत्र सौंपा।

श्री प्रधान ने अपने संबोधन में ओडिशा के मान्यवर मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी से बात कर मानदेय राशि में वृद्धि करने की आश्वासन दिया। गौरतलब है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री पिछले दिनों झारखंड के चाईबासा में एक सभा के दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं की मानदेय राशि को ३००० मासिक से ६००० मासिक करने की बात की‌ थी।

झारखंड सरकार के द्वारा ओडिआ शिक्षक शिक्षिकाओं पदस्थापना नहीं होने के कारण झारखंड के तीन जिलों पुर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां के ओडिआ बहुल क्षेत्रों के विद्यालयों में उत्कल सम्मिलनी के माध्यम से शिक्षक शिक्षिकाओं को नियुक्त किया गया है जो ओडिआ बच्चों को ओडिआ में शिक्षा प्रदान करते आ रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *