Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पटना के गुलाबी घाट पर हुआ बिहार कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार..दहाड़े मारकर रोया बेटा अंशुमन, जुटी हजारों फैंस की भीड़

पटना : बिहार की लीजेंड्री सिंगर शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. दिग्गज सिंगर के पार्थिव शरीर को राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर बुधवार को लाया गया था.आज 7 नवंबर को पटना के गुलाबी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. बेटे अंशुमान ने आंखों में आंसुओं के साथ मां को मुखाग्नि दी. सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. उन्हें आखिरी विदाई देने पूरे बिहार से फैंस की भीड़ जुटी थी. छठ पूजा से पहले शारदा सिन्हा दुनिया को अलविदा कह गईं. *दहाड़ मारकर रोया बेटा*शारदा सिन्हा का आज पटना में भारी भीड़ परिवार के बीच अंतिम संस्कार हो गया है. बेटा अंशुमन मां को मुखाग्नि देने के बाद उनके पैर पकड़कर रोने लगा. अंशुमन को दहाड़े मारकर रोते देख वहां मौजूद हर कोई फफक-फफकर रोने लगा. सभी फैंस मौजूद लोगों की आंखों में आंसू थे।

भारी पुलिस बल के बीच हुआ अंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर बिहार के कई बड़े दिग्गज नेता शामिल हुए थे. भारी पुलिस बल राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा को आखिरी बार विदा कर दिया गया. इस दौरान हर कोई गमगीन नजर आया. इस अंतिम संस्कार में शारदा सिन्हा के हजारों फैंस की भीड़ जुटी थी. सभी लोग कैमरे में उनकी अंतिम विदाई के पल कैद कर रहे थे।

छठ महापर्व पर हुई शारदा सिन्हा की अंंतिम विदाई

शारदा सिन्हा के निधन परप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व बिहार मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव , समेत बालीवुड हस्तियों ने शोक जताया था. सोशल मीडिया पर फैंस उनके छठ गीत साझा करके दुख जता रहे हैं. आज पूरे बिहार में छठ महापर्व मनाया जा रहा है. वहीं शारदा सिन्हा के गुजरने का दुख भी है. शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व बिहार मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव , समेत बालीवुड हस्तियों ने शोक जताया था. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में मनोज बाजपेयी, हुमा कुरैशी, रवि किशन, मनोज तिवारी, अक्षरा सिंह समेत सभी कलाकारों ने उनके गुजरने पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *