मरीज से मिलते सिविल सर्जन, रोटरी के अध्यक्ष और अस्पताल के डायरेक्टर.
आदित्यपुर स्थितमगध साम्राट अस्पताल में बुधवार को एक गरीब महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से 10 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया है. गरीब महिला का ऑपरेशन रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन और मगध सम्राट अस्पताल प्रबंधन के साथ पिछले दिनों हुए एमओयू के तहत निःशुल्क किया गया है. ऑपेरशन के बाद महिला रेवती महतो जो सरायकेला की रहने वाली है पूरी तरह से स्वस्थ है. महिला का ऑपरेशन डॉ. नीलोफर ने की है. इस बात की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार अस्पताल पहुंचे और महिला का हाल चाल जाना. उन्होंने इस नेक कार्य के लिए अस्पताल प्रबंधन के साथ रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना की.
रोटरी क्लब 40 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज कराएगा
बता दें कि पिछले बुधवार को ही रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिड टाउन ने आदित्यपुर के अस्पताल मगध सम्राट अस्पताल के साथ एमओयू किया था. एमओयू के तहत रोटरी क्लब और अस्पताल प्रबंधन दोनों साथ मिलकर सालभर में 40 जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क इलाज कराएगा. इसके तहत मरीज का साधारण इलाज के साथ उनका सर्जरी (ऑपेरशन) भी कराएगा. एमओयू के साथ ही पिछले बुधवार को तीन मरीज को भर्ती लिया गया था जिनका हर्निया और ह्यड्रोसिल का ऑपेरशन निःशुल्क हुआ. मौके पर रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. अशोक अविचल और अस्पताल के निदेशक डॉ. ज्योति कुमार ने बताया कि करार के मुताबिक एक सप्ताह में ही चार मरीज आशु कुम्हार, तार मांझी और शिवा मांझी के साथ रेवती महतो का सफलता पूर्वक डॉ. नीलोफर के द्वारा ऑपेरशन किया गया है. मौके पर रोटरी क्लब ऑफ मिड टाउन के कोषाध्यक्ष एसके झा, प्रेस प्रवक्ता शंकर पाठक, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सदस्य प्रीति सैनी और राजेश्वर जायसवाल मौजूद थे.
बाईट – डॉ नीलोफर
बाईट – डॉ विजय कुमार, पूर्व सिविल सर्जन, सरायकेला खरसावां
A 10 kg tumor has been removed from the stomach of a poor woman after an operation at Adityapur-based Magadh Samrat Hospital on Wednesday. The poor woman’s operation has been done free of cost under the MoU signed with Rotary Club of Mid Town and Magadh Samrat Hospital Management. Revati Mahato, a resident of Seraikela, is completely healthy after the operation. The operation of the woman has been done by Dr. Nilofer. On getting information about this, civil surgeon Dr. Vijay Kumar reached the hospital and inquired about the condition of the woman. He appreciated the efforts of the Rotary Club along with the hospital management for this noble cause.
Rotary Club will provide free treatment to 40 needy patients
Let us tell you that Rotary Club of Jamshedpur Mid Town had entered into an MoU with Magadh Samrat Hospital of Adityapur on last Wednesday itself. Under the MoU, both the Rotary Club and the hospital management together will provide free treatment to 40 needy patients in a year. Under this, along with simple treatment of the patient, he will also get his surgery done. Along with the MoU, three patients were admitted last Wednesday, whose hernia and hydrocel operation was done free of cost. On the occasion, President of Rotary Club of Mid Town, Dr. Ashok Avichal and Director of the hospital, Dr. Jyoti Kumar said that according to the agreement, Dr. Revati Mahato along with four patients Ashu Kumhar, Tar Manjhi and Shiva Manjhi were successfully treated within a week. The operation has been done by Nilofer. SK Jha, Treasurer of Rotary Club of Mid Town, Press Spokesperson Shankar Pathak, Board of Directors members Preeti Saini and Rajeshwar Jaiswal were present on the occasion.
Bite – Dr Nilofer
Bite – Dr. Vijay Kumar, Former Civil Surgeon, Seraikela Kharsawan
