Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नौ अगस्त आदिवासी दिवस के उपलक्ष में झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 पर जिला स्तरीय होगी दो दिवसीय ओपन फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी और एथलेटिक्स प्रतियोगिता

नौ अगस्त आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में खेलकूद विभाग द्वारा जिला स्तरीय दो दिवसीय ओपन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा 9 अगस्त को खरसावां अर्जुना स्टेडियम में महिला व पुरुषों की फुटबॉल प्रतियोगिता, भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला मैं हॉकी प्रतियोगिता और तीरंदाजी अकादमी दुगनी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा वही 10 अगस्त को बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन के साथ समापन समारोह भी होगा इसकी जानकारी देते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीमों को 21 हजार उपविजेता टीमों को 15 हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा एथलेटिक्स की प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ और 4 गणा 400 मीटर रिले दौड़ की प्रतियोगिता होगी एथलेटिक्स और तीरंदाजी में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को 5 हजार दूसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को तीन हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को दो हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा इस प्रतियोगिता में केवल जनजातीय खिलाड़ी ही भाग ले पाएंगे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वह 7 अगस्त तक अपना पंजीकरण जिला खेल पदाधिकारी के कार्यालय सरायकेला में समय के अंदर कराले इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 से 10 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में भव्य आयोजन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है

On the occasion of Tribal Day on August 9, the Jharkhand Tribal Festival 2023 will organize a district level two-day open sports competition by the Sports Department. On August 9, women’s and men’s football competition at Kharsawan Arjuna Stadium, hockey competition and archery at Bhagwan Birsa Munda Stadium Seraikela. Archery competition will be organized at Academy Dugni, while on August 10, athletics competition will be organized at Seraikela, along with the closing ceremony, the district sports officer said that the winning teams of football and hockey competition will be awarded 21,000 to the runners-up teams. 15,000 and the third place team will be awarded with 11,000 cash prize. In the athletics competition, there will be 100 meters, 200 meters, 400 meters race and 4 x 400 meters relay race. To be first in athletics and archery The player with 5 thousand will be honored by giving three thousand rupees to the second place player and two thousand rupees to the third place player. Only tribal players will be able to participate in this competition. Instructions have been given to the players participating in the competition. That he registers himself in the office of the District Sports Officer, Seraikela within time till August 7. No age limit has been set for the players participating in this competition. preparations have been started for

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *