Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एसबीआई एटीएम में निकला कोबरा, स्नेक कैचर ने काफ़ी मशक्कत के बाद पकड़कर जंगल में छोड़ा

सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत एसबीआई एटीएम परिसर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एटीएम परिसर में एक कोबरा सांप पाया गया. एटीएम से रुपए निकालने गए एक व्यति ने सांप देखा और इसकी सुचना आसपास के लोगों को दी. इधर, मामले की सूचना सरायकेला वन विभाग को दी गई. वहीं रविवार होने के कारण एटीएम की सुरक्षा में कोई गार्ड नहीं रहता है रविवार को सुबह 8 बजे बैंक का सुरक्षा गार्ड एटीएम खोलने आता है एवं देर शाम 8 बजे बंद करने आता है।

मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति रुपए निकालने गया था. इसी बीच उसकी नजर सांप पर पड़ी. वहीं वन विभाग ने सुचना पाकर सरायकेला के स्नेक कैचर राजा को भेजा। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर राजा ने काफ़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *