जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत गम्हरिया जमालपूर धीराजगंज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा इसी कड़ी मे गम्हरिया जमालपूर धीराजगंज में नशा मुक्ति के सम्बंध में जागरूकता कार्यक्रम किया गया । इस अवसर पर ने उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अम्बिका चरण पानि ने बताया कि नशापान से व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक नुकसान होता है। इसलिए हमे नशे से दुर करने के लिए लोगों को समझाना चाहिए और नशे के विरूद्ध आवाज उठाना चाहिए।

वक्ताओं में अधिवक्ता शेफाली मंडल,योगगुरु सह समाजसेवी दिग्विजय भारत भी शामिल थे ,जिन्होने बताया कि नशा एक सामाजिक समस्या है जो दीमक की तरह समाज परिवार और देश को विनाश की ओर ले जाता है ।कार्यक्रम का संचालन पीएलवी राधेश्याम महतो ,संजीव कुमार महतो एवं प्रियंका महतो ने सयुंक्त रूप से किया।काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
