Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार ने किया मतदान, कहा- जमशेदपुर की जनता से मिला है अपार प्रेम

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार अपनी पत्नी रीना आर्या ने हनुमान मंदिर में पूजा- अर्चना करने के बाद टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल के बूथ संख्या 148 पर मतदान किया। वही मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता को लोकतंत्र को मजबूत करने को लेकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए।

उन्होंने लोगों से पहले मतदान फिर जलपान करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की जनता से उन्हें अपार प्रेम और स्नेह मिला है। विगत 30 वर्षो से जमशेदपुर पूर्वी की जनता जिस भय और आतंक के साये मे जी रहे थे,आज उसे दूर करने का दिन है,भाजपा के अंदर भी कई गुणी नेतागण है और वो भी आतंक से छुटकारा पाना चाहते है और इस कारण वें भी डॉ अजय कुमार को ही वोट कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *