Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिमी विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने दिया अपना मत,कहा- मताधिकार के उपयोग से…

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी सरयू राय ने लोकतंत्र के महापर्व मे वोट देकर इसे मजबूत करने का कार्य किया। उन्होंने बिस्टुपुर स्थित केएमपीएम वोकेशनल कालेज स्थित बूथ संख्या 155 मे पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपने मताधिकार को इस्तेमाल करने का अपील किये।

उन्होंने कहा कि मताधिकार के उपयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होता है,इस सीट पर हमेशा कांटे की टक्कर रहती है,लेकिन इस सीट को एनडीए ही जीत जाएगी। वही सरयू राय ने “बटेंगे तो कटेंगे” जैसे नारे पर उन्होंने कहा की यह प्रतिक्रिया स्वरूप दिया गया नारा है,चुकी कांग्रेस पार्टी के जो उम्मीदवार हैं,वें अल्पसंख्यक वोटों को एकजुट करने मे जुटे है और उसी के प्रतिक्रिया स्वरुप यह नारा दिया गया है। वही देश तथा इस राज्य मे भी यह नारा कई बार चरितार्थ हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *