खरसावां-कुचाई में शांतिपुर्ण मतदान सपंन्न् कराने के लिए जवानों की विभिन्न् टुकडियों ने किया फ्लैग मार्च
खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी 13 नवबंर को होने वाले विधानसभा चुनाव को भयमूक्त व शांतिपूर्ण मतदान सपंन्न् कराने को लेकर सोमवार को खरसावां-कुचाई के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्रों में पुलिस बल, सीआईएसएफ के जवानों के द्वारा फ्लैग मार्च किया।

इसके अलावे विधानसभा चुनाव के 48 घंटा पहले ही खरसावां-कुचाई के चौक-चौराहों, पंचायत मुख्यालयों सहित विभिन्न्ा क्षेत्रों में जवानों को तैनात कर दिया गया है। वही प्लैग मार्च के जरीय प्रशासन ने संदेश दिया है कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फ्लैग मार्च के जरिए मतदाताओं को शंातिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव में भाग लेने की अपील की गई। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जनाव तैयार है।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। वही विधानसभा चुनाव के खरसावां-कुचाई क्षेत्र में भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान कराने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार आम जनता से संवाद किया जा रहा है। चुनाव के दौरान आम जनता को सुरक्षित महसूस कराने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इस फ्लैग मार्च में कई पुलिस पदाधिकारी, जिला पुलिस, सीआईएसएफ जवान शामिल थे।
