देश का सबसे बड़ ड्रग डिस्पोजल कार्यक्रम सरायकेला खरसावां में आयोजित, 14.962 टन ड्रग्स का हुआ डिस्पोजल
सरायकेला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए गृह मंत्रालय द्वारा ड्रग्स विनष्टीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत शनिवार को झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में देश का सबसे बड़ ड्रग डिस्पोजल कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत झारखंड के विभिन्न स्थानों से पिछले 6 महीनों में जब्त किए कुल 14.962 टन ड्रग्स का निपटारा किया गया। इनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 30 करोड रुपये थी, ड्रग्स का निपटारा सीनी मोड स्थित एम एस वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में पर्यावरण अनुकूल तरीके से किया गया यह अभियान ड्रग्स विनष्टीकरण पखवाड़ा के तहत पूरे भारत में 9 स्थान पर चल रहा है और यह 11 से 25 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ऑनलाइन संबोधित किया और नशा मुक्त भारत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने ड्रग्स के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई और युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर अभिषेक आनंद ने जानकारी दी कि गृह मंत्रालय को इस पहल को सशक्त बनाते हुए एन सी बी ने 14.962 टन ड्रग्स का विनष्टीकरण किया यह कदम समाज को नशा मुक्त बनाने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण है, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह प्रयास प्रधानमंत्री मोदी के ड्रग्स फ्री इंडिया के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने, ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने और समाज को जागरुक कर करने पर बल दिया।
