Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

*चेक बाउंस मामले में एक्ट्रेस अमीषा पटेल के गवाह का हुआ क्रॉस एग्जामिनेशन *

इससे पहले सोमवार को अमीषा पटेल पहले गवाह के प्रति परीक्षण के लिए कोर्ट से समय मांगी गई थी, जिस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई मंगलवार को निर्धारित करते हुए अमीषा पटेल पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

चेक बाउंस से जुड़े मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल के गवाह संख्या एक अजय कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह का प्रति परीक्षण न्यायिक दंडाधिकारी डीएन शुक्ला की कोर्ट में मंगलवार को पूरा हुआ।

इससे पहले सोमवार को अमीषा पटेल पहले गवाह के प्रति परीक्षण के लिए कोर्ट से समय मांगी गई थी, जिस पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई मंगलवार को निर्धारित करते हुए अमीषा पटेल पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

अमीषा पटेल ने मंगलवार को जुर्माना की राशि जमा कराई। अब मामले में CRPC की धारा 313 के तहत अमीषा और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर का जल्द ही बयान दर्ज हो सकता है।

शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह की ओर से अधिवक्ता विजयलक्ष्मी ने पैरवी की। इससे पूर्व भी कोर्ट ने अमीषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर का बयान दर्ज कराने के लिए तिथि निर्धारित की थी लेकिन गवाह संख्या एक अजय कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह की प्रति परीक्षण नहीं होने के कारण अमीषा पटेल की ओर से उसकी फिर से गवाही कराने का आग्रह किया था। कोर्ट की मंजूरी के बाद टिंकू सिंह का प्रति परीक्षण अमीषा पटेल के अधिवक्ता द्वारा किया गया।

Earlier on Monday, time was sought from the court to cross-examine the first witness, Ameesha Patel, on which the court scheduled the hearing of the case on Tuesday and imposed a fine of Rs 1000 on Ameesha Patel.

The cross-examination of actress Ameesha Patel’s witness number one Ajay Kumar Singh alias Tinku Singh in the check bounce case was completed on Tuesday in the court of Judicial Magistrate DN Shukla.

Earlier on Monday, Ameesha Patel had sought time from the court to cross-examine the first witness, on which the court had fixed the hearing of the case on Tuesday and imposed a fine of Rs 1000 on Ameesha Patel.

Fraud case registered against Ameesha Patel

Ameesha Patel deposited the fine amount on Tuesday. Now the statement of Ameesha and her business partner Kunal Groomer may soon be recorded in the case under Section 313 of CrPC.

Advocate Vijayalakshmi appeared on behalf of complainant Ajay Kumar Singh. Even before this, the court had fixed the date for recording the statement of Ameesha Patel and her business partner Kunal Groomer, but due to lack of cross-examination of witness number one Ajay Kumar Singh alias Tinku Singh, the court had to re-testify on behalf of Ameesha Patel. Had requested. After the court’s approval, Tinku Singh was cross-examined by Ameesha Patel’s advocate.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *