Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जीवन में एक पेड़ जरूर लगाए – सुबोध सिंह गुड्डू

सरायकेला : बूथ संख्या 347 नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के आवास पर प्रधानमंत्री की 111 वा एपिसोड मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। कार्यक्रम उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए देशव्यापी अभियान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को भाजपा सरायकेला नगर मंडल के बुथ संख्या 347 अंतर्गत नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी के आवास पर अपनी माता के साथ पौधारोपण कर पौधे का संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री सह सरायकेला खरसावां के प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू उपस्थित थे। मुख्य अतिथि सुबोध सिंह गुड्डू का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र दिया गया। मौके पर सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि जीवन में एक पेड़ कम से काम जरूर लगाना चाहिए इसलिए हर एक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए।

कार्यक्रम के जिला संयोजक ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से उनकी जयंती 6 जुलाई तक यह कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुमुद रंजन, रीता दुबे, पिंकी मोदक, रूपा पति, देवराज सारंगी, कृष्णा राना, अविनाश कवि, परशुराम कवि, राजा पटनायक, एवं विकास दरोगा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *