Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मत्स्यजीवी सहयोग समिति द्वारा हूल दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

गम्हरिया में हुल दिवस के अवसर पर मत्स्यजीवि सहयोग समिति के सदस्य सिदो कान्हो के प्रतिमा पर पुष्प आपूर्ति कर श्रद्धांजलि दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के संस्थापक साहब पूर्व अध्यक्ष श्री बाबू राम मार्डी उपस्थित हुए।

बाबूलाल मार्डी ने कहा कि 30 जून 1855 को मौजूदा साहेबगंज जिले के भोगनाडीह गांव में वीर सिदो कान्हू और चांद भैरव के नेतृत्व में 400 गांवों के लगभग 50 हजार लोगों ने उन्होंने अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जंग का बिगुल फूंका था। संथाल जनजाति के लोगों के अपने ऊपर हो रहे अन्याय और जमींदारों की अत्याचार के खिलाफ विद्रोह किया था जिसका नेतृत्व सिदो, कान्हू कर रहे थे उनके कुर्बानियों को नमन कर हम आज हूल दिवस मनाते हैं।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष – डॉक्टर टुडू , सचिव – श्री चरण हांसदा को कोषाध्यक्ष – श्री जय जीवन हेंब्रम , गलिया बेसरा , आकाश रंजन , सुजीत महतो , मिठू हेंब्रम , मोटू हेंब्रम , सनातन बास्के , अतुल हेंब्रम ,भीम बेसरा , सोनिया सोरेन , पुष्पा हेंब्रम , गुरवारी सोरेन , माया हेंब्रम , रानी समेत काफी संख्या में पुरुष एवं महिला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *