Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

विधानसभा में उठा कुचाई-खरसावां कोअनुमंडल बनाने और आमदा में निर्माणाधीन 500 बेडेड अस्पताल को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड विधानसभा के शून्यकाल में सरायकेला खरसावाँ जिला के कुचाई एवं खरसावां प्रखंड को मिला कर खरसावां अनुमंडल बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। भौगोलिक दृष्टिकोण से भी खरसावां अनुमंडल का आस्तित्व में आना उचित प्रतीत होता है। इसके अलावे खरसावाँ को एक ऐतिहासिक पहचान भी रही है। उन्होने सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि खरसावाँ को अनुमंडल का दर्जा दिया जाय।

इसके अलावे श्री गागराई झारखण्ड विधान सभा से प्राप्त गैर सरकारी संकल्प के तहत राज्य सरकार से अभिस्ताव करती है कि वह सरायकेला-खरसाँवा जिला के खरसावां के आमदा में निर्माणाधीन 500 बेडेड वाले अस्पताल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई। जिसमें अद्यतन कृत कार्रवाई प्रतिवेदन के तहत झारखंड सरकार स्वास्थ, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा बताया गया कि सरायकेला-खरसाँवा जिला के खरसावां के आमदा में 500 शय्या वाले अस्पताल के निर्माण हेतु कुल 1,53,96,14.000/- (एक अरब तिरपन करोड़ छियानवे लाख चौदह हजार) रूपये मात्र की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है। कार्य की अद्यतन भौतिक प्रगति लगभग 82 फीसदी है।

निर्माण कार्य में विलम्ब होने के कारण कार्यकारी एजेन्सी झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा संवेदक मेसर्स एनबीसीसी (इडिया) लिमिटेड नई दिल्ली के एकरारनामा को यथास्थिति बन्द करते हुए अंतिम मापी लेने तथा दण्ड स्वरूप राशि की वसूली संबंधी कार्रवाई झारखण्ड भवन निर्माण निगम लिमिटेड, राँची के स्तर से प्रक्रियाधीन है। झारखण्ड राज्य निमार्ण निगम लिमिटेड द्वारा सूचित किया गया है कि योजना के अवशेष कार्यों हेतु निविदा आमंत्रित कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *