Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में मौसम का मिजाज बदल….

झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रांची में सुबह से ही घने बादल छाये हुए हैं। राॅंची लोहरदगा जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में वर्षा होने की संभावना है। साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है।

वहीं गुमला और लातेहार में भी अगले दो से तीन घंटे में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *