Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्वी विधानसभा में चलाया विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान

जमशेदपुर: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान चलाया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के गोलमुरी मंडल अंतर्गत टिनप्लेट चौक पर आयोजित संकल्प पत्र सुझाव अभियान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अपने बहुमूल्य सुझावों को सुझाव पेटी में जमा किया।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी, पुर्वी विधानसभा संयोजक मंजीत सिंह समेत पार्टी के वरीय नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अभियान के तहत आमजनों में विचारों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए खासा उत्साह देखा गया। सभी ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेकर अपने विचारों-आकांक्षाओं को जरूरी विवरण के साथ सुझाव पेटी में जमा किया। अभियान के दौरान कई लोगों ने क्षेत्रीय भाषाओं में सुझावों को जमा किया। इस अवसर पर मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में लोगों के सुझावों को एकत्रित करने के लिए वृहद रूप में अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधे पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने का है।

इस अभियान के जरिये पूरे देश मे छह हजार विधानसभा क्षेत्र में सुझाव पेटी के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र के लिए 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिनके आधार पर विकसित भारत के लिए पार्टी के संकल्प पत्र को तैयार किया जाएगा। सुधांशु ओझा ने बताया कि सुझाव पत्र के अतिरिक्त नमो एप्प एवं मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल से भी संकल्प पत्र के लिए सुझाव समर्पित किये जा रहे हैं। कहा कि संकल्प पत्र सुझाव अभियान 15 मार्च तक चलेगा।इस दौरान जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, हेमंत सिंह, बबलू गोप, बिनोद झा, कुमार अभिषेक, बंटी सिंह, करमजीत सिंह कम्मे, रंजीत गुप्ता, पप्पू कुमार, अभ्यानंद सिंह, कुणाल शर्मा, पीयूष ईशु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *