Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर लड्डू वितरण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस पूरे राज्य में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता द्वारा जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर पर लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया।

पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष ललन यादव ने बताया कि आज ही के दिन हमारे नेता लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। जिसमें दलित, वंचित, गरीब, अल्पसंख्यक को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि गरीबों का बल, राष्ट्रीय जनता दल, अल्पसंख्यकों का बल, राष्ट्रीय जनता दल है।

उन्होंने कहा कि आज बिहार में बहुत बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। वैसे पूरे देश भर में आज राष्ट्रीय जनता दल का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *