Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड के इन छह जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

राँची : झारखंड के छह जिलों के कुछ इलाकों में रविवार को मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। राज्य के जिन जिलों में मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है, उनमें जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला -खरसावां, सिमडेगा, लोहरदगा और कोडरमा शामिल हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। वहीं, विभाग ने आठ जुलाई तक गर्जन, बारिश और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका जताई है।इधर, शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में रिमक्षिम मेग बरसते रहे। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश धनबाद के पुटकी में 60.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इस दौरान राज्य के अन्य इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। इनमें धनबाद 36.4, पालगंज 34.6, तोपचांची 34.6, जरमुंडी 31, बोकारो थर्मल 30, नारायणपुर 30, गोविंदपुर डीवीसी 29, महारो 26.4, दुमका 25.2, नंदाडीह 20, फुसरो 19 और जमशेदपुर में 18.9 मिमी शामिल है। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री, जमशेदपुर में 31.5, डालटेनगंज में 32.8, बोकारो में 31.1 और चाईबासा में तापमान 29.4 मिमी रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *