Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर में जैक बोर्ड के 6 टॉपर और यूपीएससी में कामयाबी हासिल करने वाले 2 छात्रों को जिला उपायुक्त ने किया सम्मानित

जमशेदपुर में जैक बोर्ड के 6 टॉपर और upsc में जमशेदपुर से 2 छात्र को अच्छे अंक प्राप्त किए जाने पर जिला उपायुक्त ने केक काट किया सम्मानित। वही जिला उपायुक्त ने छात्रों को दिया बधाई। जिले में शिक्षा के क्षेत्र और अन्य छात्रों का मार्ग दर्शन करने के साथ शिक्षा में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जैक बोर्ड के 6 छात्र जो 96.8 और समक्षक रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया साथ ही केक काट upsc के दोनो अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को भी सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया ।

जिला उपायुक्त ने कहा शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण पाठ है जिसको आगे बढ़ना है इस कारण इन छात्रों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया है। वही जैक बोर्ड के पढ़ाई में साथ निभाने वाले वाडेन और छात्र के मुताबिक रिजल्ट की चिंता करने की जरूरत नही पढ़ाई करना ही मकसद होना चाहिए किसी भी छात्र का । ऐसे ही किसी भी जिला स्तर से होनहार छात्रों को हौसला मिलता रहे तो वहा दिन दूर नही जब हिंदी मिडियम के छात्र जिला नही देश में अपना परचम लहराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *