खरसावां : बुरुडीह उ उ वि के शत प्रतिशत विद्यार्थी माध्यमिक परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण



खरसवां : माध्यमिक परीक्षा 2024 में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह,खरसावां से कुल 132 छात्रा – छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए और शत प्रतिशत छात्रगण ने सफलता हासिल की।
परीक्षा में कुल 132 छात्र छात्राए सम्मिलित हुए थे जिसमें 104
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण , 28
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
टॉपर स्टूडेंट
1 बरूण महतो 453 90.6%
2 मिली साहू 450 90%
3 खुशी महतो 437 87.4%
इधर, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 में शत प्रतिशत उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
