Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप: फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां की टीम ने एन बी एस सी सरेंगदा को 8 -1 से रौंदा, लीग का दूसरा मैच 1-1 से ड्रॉ

सरायकेला – खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के मंगलबार को खेले गए पहले मैच में रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां की टीम ने एन बी एस सी सरेंगदा की टीम को 8 -1 से पराजित कर इस प्रतियोगिता में लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रेजिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग खरसावां प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 24 टीमों में सुपर लीग में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। वहीं आज खेले गए दूसरे मैच में सुभाष एफ सी चक्रधरपुर एवं देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन चक्रधरपुर का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

अर्जुना स्टेडियम में खेले गए आज के मैच में फुटबॉल सेंटर की टीम ने मैच की शुरुआत से ही गोल की झड़ी लगा दी । मैच के तीसरे मिनट में ही रोहित हेंब्रम ने पहला गोल कर गोलों की शुरुआत की। मैच के 13 मिनट में समीर कुंकल ने डी एरिया में मिले खूबसूरत पास को गोल में तब्दील कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 18 मिनट में सुरेश ने स्कोर किया। मैच के 29 वें मिनट में रोहित ने अपना दूसरा गोल स्कोर किया जबकि सुरेश ने 31 में मिनट में एक खूबसूरत गोल कर अपने लिए दूसरा और टीम के लिए पांचवां गोल दाग दिया ।

मध्यांतर के पश्चात जैक जॉनसन टुडू ने मैच के 50 एवं 53 वें मिनट में गोल किया जबकि समीर कुंकल ने 61 वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर ली। सरेंगदा की टीम से एकमात्र गोल युवराज सिंह सरदार ने मैच के 52 वें में मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को राहत दी थी।

मंगलवार को खेले गए दूसरा मैच एक-एक पर ड्रॉ रहा। मैच के मात्र 5 वें मिनट में ही देवेंद्र मांझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के फारवर्ड मोहम्मद शाहिद ने एक गोल्डग कर अपनी टीम को बढ़ा दिला दी परंतु मैच के 22 वें मिनट में सुभाष एफ सी के सुनील सोय ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के पश्चात दोनों टीमों ने कई अच्छे मूव बनाए । कई मौके मिलने के बावजूद भी दोनों टीम गोल करने में असफल रही।

आज के मैच में रेफरी की भूमिका सुखदेव गौड़, समीर महतो, लक्ष्मण सरदार, विकास गोप, देवा लायक, दिकू हेंब्रम, नृपराज सिंहदेव, समीर महतो ने निभाई।

अर्जुना स्टेडियम खरसावां में 23 जुलाई के मैच : पहला मैच सरना तारुप कांड्रा बनाम भूरसा राजनगर समय 2:00 बजे, दूसरा मैच आर एन स्पॉटिंग जुगीडीह बनाम डी के एम सी नारायणबेड़ा समय 4: 00 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *