Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राष्ट्रपति के जोहार को झारखंड तैयार, तारीख का ऐलान…

रांची : 31 जुलाई और 1 अगस्त को झारखंड राष्ट्रपति के स्वागत में सजने वाला है। देवघर से रांची और धनबाद तक तैयारियों की गूंज है, क्योंकि देश की प्रथम नागरिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एम्स देवघर और आईआईटी धनबाद के दीक्षांत समारोहों में हिस्सा लेने आ रही हैं। इस ऐतिहासिक दौरे को लेकर झारखंड प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है।

मुख्य सचिव अलका तिवारी खुद कमान संभाले हुये हैं। देवघर में कांवर यात्रा चरम पर है, मगर व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है कि श्रद्धालुओं की आस्था भी बनी रहे और राष्ट्रपति का दौरा भी भव्य और गरिमामय हो। एयरपोर्ट से लेकर मंच तक की हर परत की मॉनिटरिंग IG अखिलेश झा और सचिव अमिताभ कौशल कर रहे हैं। हर जिले के डीसी से लेकर विशेष अफसरों की नियुक्ति तक सब कुछ चाक-चौबंद है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पब्लिक एड्रेस सिस्टम और मीडिया कवरेज की बारीकियों को देख रहा है। मंच पर कौन बोलेगा, राष्ट्रपति की सुरक्षा कैसी रहेगी, मंच के पर्दे से लेकर पीने के पानी तक हर चीज फाइनल है। ये दौरा सिर्फ एक यात्रा नहीं, झारखंड की प्रतिष्ठा का पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *