उत्क्रमित मध्य विद्यालय हातिया में जिला विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन
माननीय झालसा और आदरणीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय श्रीमान तौसीफ मिराज सर के दिशानिर्देशानुसार पर आज दिनांक 13/09/2024 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय हातिया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस कार्यक्रम में पी एल वी कुमुद रंजन महतो ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर जागरूकता अभियान के बारे में विस्तृत रूप से वर्णन कर बताये जिसमें कार्यक्रम का आयोजन अतिआवश्यक मानते हुए नशामुक्त भारत, बाल विवाह पर रोकथाम के लिए सभी वर्गो को जागरूक होना होगा,दिव्यागं बच्चो को मौलिक अधिकार दिलाने के लिए और उनके आवश्यक कागजात बनाने के लिए सदर अस्पताल शिविर पर उपस्थित होकर शर्टिफिकेट बनाने और सभी को योजनाओं का उचित लाभ लेने की अपील की।

साथ ही असहाय बच्चो को पालन-पोषण के अंतर्गत मिलने वाले सहायतार्थ राशि का लाभ प्राप्त करने प्रेरित किया गया।इस कार्यक्रम पर उपस्थित प्रभारी प्रधानाध्यापक महोदय श्री दिलीप गोराई सर और सहायक अध्यापक श्री शंकर महतो, सहायक अध्यापिका लतिका,महतो, संजू महतो,एवं सुनंदा कुमारी के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया ।
