गम्हरिया के सातबहनी जुलुमटांड में धूमधाम से करमा महोत्सव का हुआ आयोजन


गम्हरिया प्रखंड के सातबहनी जुलुमटांड के मैदान में धूमधाम से करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। आसपास , दूरदराज एवं अन्य राज्यों से हजारों की संख्या दर्शकगण पहुंचे थे। सभी ने करम नृत्य देखकर झुमने लगे।जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम मार्डी ने सभी को करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि करम पर्व हमारे संस्कृति की पहचान है और इसे बचाए रखना हमारा कर्तव्य है।

करम पूजा एक महान धार्मिक त्योहार है। प्रकृति पर्व करम त्यौहार का संदेश यही है कि कर्म ही धर्म है और धर्म ही कर्म है। हमलोग इसी तरह एकजुट रहकर आने वाले समय में और बृहद रूप में करम पर्व मनाया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित जेबीकेएसएस , जेएलकेएम के अध्यक्ष लक्खीपद महतो , मुख्य अतिथि- केंद्रीय उपाध्यक्ष- तरुण महतो , केंद्रीय उपाध्यक्ष – प्रेम मार्डी , कोल्हान प्रमण्डीय अध्यक्ष – तरुण महतो, महिला- वीणा महतो , अनीता मुर्मू ,सोनामनी , नाशपाती ,भानुप्रिया , गम्हारिया प्रखंड नगर – प्रदीप महतो , गम्हारिया प्रखंड भाग एक के सुभाष महतो , गम्हारिया प्रखंड भाग दो के विजय महतो एव सक्रिय सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

